MMahashivratri School Holiday 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक बड़ा हिंदू त्योहार है। यह हर साल फरवरी या मार्च में लूनर कैलेंडर के हिसाब से मनाया जाता है। 2026 में महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों को काफी कन्फ्यूजन है। साथ ही अलग-अलग राज्यों में इस दिन स्कूल बंद हैं या फिर खुले, ये भी एक बड़ा सवाल है। (Mahashivratri School Closed 2026) इस दिन पूरे भारत में भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाते हैं। भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हुए पूरी रात भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि 2026 में शिवरात्रि किस दिन है और साथ ही शिवरात्रि के दिन स्कूल बंद हैं या खुले...
MahaShivratri School Holiday
2025 में कब थी महाशिवरात्रि Mahashivratri 2025
साल 2025 की बात करें तो इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी यानी बुधवार को मनाया गया था। ऐसे में स्कूल महाशिवरात्रि के मौके पर बंद थे। स्कूलों को इस दिन आधिकारिक छुट्टी दी गई थी। तेलंगाना में 26 और 27 फरवरी को अवकाश दिया गया था। आंध्र प्रदेश में 27 फरवरी, दिल्ली में 26 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया था।
क्या महाशिवरात्रि पर स्कूल बंद रहेंगे?
कई स्टूडेंट्स और पेरेंट्स महाशिवरात्रि 2025 पर स्कूल की छुट्टियों को लेकर उत्सुक हैं। छुट्टियों का शेड्यूल हर राज्य में अलग-अलग होता है। आपको बता दें कि साल 2026 की महाशिवरात्रि 15 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन रविवार है। ऐसे में 15 फरवरी को रविवार की वजह से स्कूलों का अवकाश ही रहेगा। हालांकि कुछ स्कूल 16 फरवरी यानी सोमवार को शिवरात्रि की छुट्टियां बढ़ा सकते हैं। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पेरेंट्स और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य या फिर जिले की छुट्टी के लिए जिलाधिकारी के आदेश या फिर स्कूल के अपडेट पर नजर बनाए रखें।
तेलंगाना में 11 फरवरी की छुट्टी (लोकल बॉडी इलेक्शन)
तेलंगाना के कुछ हिस्सों में 11 फरवरी, 2026 को लोकल बॉडी इलेक्शन की वजह से स्कूल बंद हैं। तेलंगाना स्टेट इलेक्शन कमीशन ने उन म्युनिसिपल इलाकों में लोकल छुट्टी घोषित की है जहं पोलिंग होगी ताकि चुनाव आसानी से हो सकें और ज्यादा से ज्यादा वोटर हिस्सा ले सकें।
तेलंगाना में आज क्या-क्या था बंद ?
- म्युनिसिपल पोलिंग इलाकों में सरकारी ऑफिस
- पब्लिक सेक्टर यूनिट
- कोऑपरेटिव संस्थाएं
- लोकल बॉडी
- सभी एजुकेशनल संस्थाएं (सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज)
कब है महाशिवरात्रि ? Mahashivratri Kab hai:
महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार, 2026 को मनाई जा रही है, भगवान शिव को समर्पित एक बड़ा हिंदू त्योहार है और भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। वैसे तो कई स्कूल और कॉलेज आमतौर पर इस मौके पर छुट्टी घोषित करते हैं, लेकिन इस साल यह त्योहार रविवार को पड़ रहा है, इसलिए स्टूडेंट्स को कोई एक्स्ट्रा छुट्टी नहीं मिलेगी। एकेडमिक शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इंस्टीट्यूशन एग्जाम की तैयारी भी स्टूडेंट्स को जारी रखनी होगी।
जम्मू और कश्मीर विंटर वेकेशन 2025-2026 का शेड्यूल देखें...
फरवरी 2026 में आने वाली स्कूल और पब्लिक छुट्टियां
- 15 फरवरी, 2026 (रविवार) – महा शिवरात्रि (पब्लिक हॉलिडे)
- 26 फरवरी, 2026 (गुरुवार) – महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
