ICMAI CMA 2025 Result Out: कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी, icmai.in से करें डाउनलोड
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 11, 2026, 12:11 PM IST
ICMAI CMA 2025 Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (CMA) दिसंबर सेशन एग्जाम 2025 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी (Photo - Canva)
ICMAI CMA 2025 Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आज यानी बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (CMA) दिसंबर सेशन एग्जाम 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों लेवल के रिजल्ट शामिल है। कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ICMAI की आधिकारिक वबसाइट icmai.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है।
ICMAI द्वारा दिसंबर सेशन की कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग परीक्षा का आयोजन 10 से 17 दिसंबर 2025 में किया गया था। इसके बाद फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया था। लेकिन परीक्षा रिजल्ट आज 11 फरवरी को जारी किए गए हैं। बता दें कि 13 दिसंबर को हुई फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट 8 जनवरी को ही जारी कर दिए गए थे।
ICMAI CMA 2025 इंटरमीडिए और फाइन टॉपर्स
CMA 2025 इंटरमीडिएट इंटरमीडिएट में परी अग्रवाल, भव्य शर्मा और जयश वाधवानी ने टॉप किया है। वहीं फाइनल में एमडी फैजान, मोहित सुधानी और कनिका डंगायच ने टॉप किया है।
कैसे डाउनलोड करें ICMAI CMA रिजल्ट 2025
1. ICMAI CMA 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को icmai.in पर जाना है।
2. वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को 'CMA December 2025 Result' का लिंक देखने को मिलेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
4. यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
ICMAI CMS का पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
बता दें कि इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा को पास करने के दो मानदंडों को पूरा करना है। पहला उन्हें परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना है। दूसरा संबंधित ग्रुप को मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होगी।
