एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: नेल्सन मंडेला की रिहाई से लेकर एडिसन के जन्म तक, जानें 11 फरवरी को क्या-क्या हुआ था

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। भारत में सोने के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच आइए जानते हैं कि 11 फरवरी को हुई घटनाओं पर आधारिक जीके प्रश्नों पर नजर डालते हैं।

Image

11 फरवरी को हुई ऐतिहासिक घटनाओं पर जीके प्रश्न

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। इस बीच आइए जानते हैं कि 11 फरवरी को हुई घटनाओं पर आधारिक जीके प्रश्नों पर नजर डालते हैं।

10 जीके प्रश्न

प्रश्न: प्रतिवर्ष 11 फरवरी को कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: हर साल 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science) मनाया जाता है।

प्रश्न: 11 फरवरी 1990 को दक्षिण अफ्रीका के किस महान नेता को 27 साल की कैद के बाद जेल से रिहा किया गया था?

उत्तर: 1990 में आज ही के दिन नेल्सन मंडेला को 27 साल की कैद के बाद जेल से रिहा किया गया था।

प्रश्न: 11 फरवरी 1847 को किस महान अमेरिकी आविष्कारक का जन्म हुआ था।

उत्तर: 11 फरवरी 1847 में थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था। उन्होंने बल्ब और फोनोग्राफ का आविष्कार किया था।

प्रश्न: 11 फरवरी 2011 को किस देश के राष्ट्रपति को भारी जन-विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था?

उत्तर: मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को जन-विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रश्न: 11 फरवरी 1794 को संयुक्त राज्य अमेरिका के किस सदन का सत्र पहली बार जनता के लिए खोला गया था?

उत्तर: 11 फरवरी 1794 को USA के अमेरिकी सीनेट (US Senate) का सत्र पहली बार जनता के लिए खोला गया था।

प्रश्न: 11 फरवरी 1979 को किस देश में 'इस्लामी क्रांति' की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई थी?

उत्तर: ईरान में 11 फरवरी 1979 को इस्लामी क्रांति (Islamic Revolution) की जीत की घोषणा की गई थी।

प्रश्न: भारत में प्रतिवर्ष 11 फरवरी को किस प्रसिद्ध विचारक और राजनेता की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) मनाई जाती है?

उत्तर: हर साल 11 फरवरी के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उनका निधन 11 फरवरी, 1968 को हुआ था।

प्रश्न: 11 फरवरी 1929 को किस संधि के तहत बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई थी।

उत्तर: 1929 में आज ही के दिन लैटर्न संधि के तहत बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई थी।

प्रश्न: जापान का संविधान कब लागू हुआ था?

उत्तर: 11 फरवरी 1889 में जापान का संविधान लागू हुआ था।

प्रश्न: 11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का कौन-सा दिन मनाया जाता है।

उत्तर: 7 से 14 फरवरी के बीच चलने वाले वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है।

11 फरवरी को केवल वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस जे ही नहीं बल्कि कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए याद किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में दिन से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article