Maharashtra TET 2026 Notification Out: एमएएचए टेट 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्टर

Maharashtra TET 2026 Notification Out: महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने MAHA TET 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं। एमएएचए टेट 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार mahatet.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Maharashtra TET 2026 Notification Out: महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन MSCE द्वारा पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में एग्जाम डेट, एप्लिकेशन प्रोसेस और इससे संबंधित अन्य जानकारी दी गई है। जो छात्र एमएएचए टेट 2026 की परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Maharashtra TET 2026 Notification Out

एमएएचए टेट 2026 का नोटिफिकेश जारी, आज से शुरू हुई आवेनद प्रक्रिया

MAHA TET 2026 परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि यह परीक्षा दोनों लेवल पर आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो प्राइमरी यानी 1 से 5वीं कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो अपर प्राइमरी यानी क्लास 6 से 8वीं को पढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed