जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट mahahsscboard.in पर आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (HSC) और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Maharashtra SSC, HSC Supplementary Results 2023

Maharashtra SSC, HSC Supplementary Results 2023

Maharashtra 10th 12th Supplementary Results 2023: कब हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 10 अगस्त तक हुई थी। महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई थी। वहीं, बोर्ड ने आज इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed