Maharashra Board Class 12th Paper Leak, Maharashtra Board Paper Leak News: महाराष्ट्र बोर्ड 2026 की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो (Maharashtra Board Paper Leak News) चुकी हैं। इस दौरान नकल के कई मामले सामने (Board Exam paper Leak News) आए हैं। दरअसल 18 फरवरी (बुधवार) को आयोजित 12वीं केमिस्ट्री का क्वेश्चन पेपर कथित तौर पर लीक होने का मामला सामना आया है। प्रश्नपत्र कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है। बता दें परीक्षा में धांधली का पता बुधवार को एक हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर चला, जब एक छात्रा के बार-बार वॉशरूम जाने से संदेह पैदा हुआ।
Maharashtra Board Paper Leak News: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री का पेपर हुआ लीक
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। परीक्षा निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने उस छात्रा का स्मार्टफोन जब्त कर लिया, जो लगातार वॉशरूम जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्टफोन के छान बीन के बाद पता चला कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र एक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया था और उसी ग्रुप में सभी प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया था।
Maharashra Board Chemistry Paper Leak: प्राइवेट कोचिंग से जुड़ा है मामला
छात्र के बयान के आधार पर एक अन्य विद्यार्थी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर से जुड़े किसी व्यक्ति ने पैसे लेकर प्रश्न पत्र बांटा था। सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Maharashra Board Class 12th Paper Leak: नकल के कई मामले दर्ज
बता दें बोर्ड परीक्षा 2026 सत्र में नकल की यह पहली घटना नहीं है। महाराष्ट्र उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा के पहले दिन भी कक्षा 12 के अंग्रेजी परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल की खबरें सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अमरावती में सबसे अधिक 22 नकल के मामले दर्ज किए गए, उसके बाद पुणे में 10, नासिक में 4, छत्रपति संभाजीनगर में 3, लातूर में 2 और नागपुर में 1 मामला दर्ज किया गया।
ऐसे अधिकारियों के खिलाफ की गई है कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस गड़बड़ी का पता चला है, जिसमें छात्र एक दूसरे के उत्तर पुस्तिकाओं से नकल करते नजर आए हैं। यहां जिला परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित केंद्र के पूरे परीक्षा स्टाफ को बदल दिया गया है।
Maharashtra Board Class 10th 12th Exam 2026: शुरू हुई परीक्षाएं
बता दें महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से एचएससी की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। पहले शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त होगी। परीक्षाएं सुबह और दोपहर दोनों सत्रों में आयोजित की जाएंगी
