Maha Shivratri 2024 Quotes, Motivational Quotes, Inspirational Quotes: आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित 'महाशिवरात्रि' का पर्व काफी पावन माना जाता है। इस अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक होता है, लोग भगवान शंकर का व्रत रखकर पूजन करते हैं। इस दिन लोग महादेव से प्रार्थना करते हैं कि हमें जीवन में अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ सत्कर्मों में लगे रहने की शक्ति प्रदान करें। उनकी अनुकंपा से सभी का जीवन सुख, शांति एवं आरोग्यता से परिपूर्ण हो, ऐसी कामना करते हुए आप इन कोट्स से एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Maha Shivratri 2024 Quotes in Hindi
Maha Shivratri 2024 Quotes in Hindi
शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
Maha Shivratri Quotes in Hindi
“अस्तित्व में सबसे बड़ी शक्ति शिव हैं। शिव का अर्थ है - कुछ न होना। कुछ न होना, सब कुछ का आधार है।"
“शिव ऊपर रहने वाले देवता नहीं हैं, बल्कि वे यहाँ एक जीवित उपस्थिति हैं ।"
Maha Shivratri Motivational Quotes in Hindi
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
Maha Shivratri Status Quotes in Hindi
मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं
लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूं
पर असल में तो भोले मेरा सारा काम बनाता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !
ये कैसी घटा छाई हैं,
हवा में नई सुर्खी आई है,
फ़ैली है जो सुगंध हवा में जरुर
महादेव की महाशिवरात्रि आई है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
