Madhya Pradesh School: भोपाल कलेक्टर ने अचानक से स्कूलों का किया निरीक्षण, एक के बाद कई लोगों को किया सस्पेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 12:15 PM IST

Madhya Pradesh School News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने एक के एक कई लोगों को सस्पेंड कर दिया, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh School: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को परखने में जुट गया है। इसी कड़ी में राजधानी के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई शिक्षक और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। चार शिक्षक सहित पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया।

mp bhopal school news in hindi

मध्य प्रदेश स्कूल

कलेक्टर आशीष सिंह ने 20 नवंबर को रुनाहा नजीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये।

End of Feed