एजुकेशन

MP MBBS Seats: मध्य प्रदेश में तीन कॉलेजों में बढ़ेंगी MBBS की सीटें, जानें किन जिलों को मिला तोहफा

Madhya Pradesh MBBS Seats: मध्य प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। नए मेडिकल कॉलेजों के खुलने से राज्य में MBBS की तीन सीटें बढ़ जाएंगी। मध्य प्रदेश के सिवनी, नीमच और मंदसौर के मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में MBBS Course में कुल 150 सीटों की बढ़ोतरी होने वाली है।

Image

एमपी में बढ़ी MBBS की सीटें

Photo : iStock

Madhya Pradesh MBBS Admission: टॉप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बीच मेडिकल के छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में MBBS Course की सीटें बढ़ा दी गई हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी, नीमच और मंदसौर के मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में राज्य में कुल MBBS की 150 अधिक सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

MP Medical College Admission

मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सीटों की संख्या सभी जगह 50 से बढ़ाकर सौ करने की जानकारी दी है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में शुक्रवार को अपील की है। साथ ही जानकारी दी गई है कि कॉलेजों में फैकल्टी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

MP MBBS Seats: इतनी सीटों पर एडमिशन

वर्तमान में मध्य प्रदेश में संचालित हो रहा है 17 मेडिकल कॉलेज में लगभग 2425 सीट एमबीबीएस की थी अब डेढ़ सौ सीट और बढ़ गई है, जो नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, उनमें दो कॉलेज उज्जैन संभाग के हैं। अभी संभागीय मुख्यालय उज्जैन में भी शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है. प्रदेश सरकार का यह भी दावा है कि आने वाले समय में नए मेडिकल कॉलेज में सीट और भी अधिक बढ़ जाएगी।

NEET UG Counselling कब होगी काउंसलिंग?

देशभर में एमबीबीएस की कुल 1.10 लाख सीटों पर एडमिशन होना है। इसके अलावा बीडीएस के कुल 21000 सीटों पर एडमिशन होगा। इन मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मेडिकल में एडमिशन लेने के उम्मीदवार जिन्होंने NEET UG 2024 परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे NEET UG 2024 काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास प्रतिशत में छूट मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article