एजुकेशन

LNMU UG 2nd Merit List 2026: मिथिला यूनिवर्सिटी ने जारी की यूजी दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

LNMU UG 2nd Merit List 2026: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी द्वारा 4 साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार lnmu.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

LNMU UG 2nd Merit List 2026 (Photo - AI)

LNMU UG 2nd Merit List 2026: बिहार के दरभंगा में स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट कोर्स (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम - CBCS) के तहत BA, BSc और BCom में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी यह लिस्ट छात्र आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों ने इस सत्र यानी 2026-30 में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना नाम और अलॉटेड कॉलेज चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल है, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर लें। एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है।

आवेदन और मेरिट लिस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

मिथिला यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हुई थी, जो 9 जून 2026 तक चली। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 18 जुलाई 2026 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अब उम्मीदवार अलॉटेड संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और एडमिशन ले सकते हैं।

एडमिशन के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

बीए और बीएससी के लिए उम्मीदवार का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (IA/ISc/ICom) पास होना अनिवार्य है। जबकि वाणिज्य यानी BCom में प्रवेश के लिए कॉमर्स स्ट्रीम इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार पास करने वाले उम्मीदवार एडमिशन ले सकते हैं।

इन 3 बातों का रखें 'विशेष ध्यान'

1. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को पोर्टल पर जाकर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। साथ ही, यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित एडमिशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान समय पर करें, नहीं तो आपकी सीट रद्द हो सकती है।

2. एडमिशन के लिए छात्रों को कॉलेज में फिजिकल वेरिफिकेशन के समय सभी डॉक्यूमेंट्स के नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि आपकी 10वीं-12वीं की मार्कशीट से हूबहू मिलनी चाहिए।

3. यदि किसी छात्र को उसकी पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिला है, तो वे एडमिशन लेने के बाद 'स्लाइड-अप' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं, ताकि अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिलने की संभावना बनी रहे.

एडमिशन के समय किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

- 12वीं (इंटर) की ओरिजिनल मार्कशीट और एडमिट कार्ड

- प्रोविजनल सर्टिफिकेट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट

- स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (SLC/CLC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट

- न्यूनतम दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

- निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)

- EWS या OBC (Non-Creamy Layer) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

कैसे डाउनलोड करें LNMU UG 2nd Merit List 2026?

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'एडमिशन' या 'ऑनलाइन पोर्टल (यूजी)' सेक्शन को खोलें।

स्टेप 3 - इसके बाद "यूजी दूसरी मेरिट लिस्ट 2026-30" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - छात्र सीधे समर्थ पोर्टल lnmuadm.samarth.edu.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

स्टेप 5 - यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 6 - लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी मेरिट लिस्ट, आवंटित कॉलेज और रैंक दिखाई देगी।

स्टेप 7 - अब, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ में सीट अलॉटमेंट का प्रिंट आउट लें।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने पर यदि आपका नाम इसमें शामिल है तो उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ऊपर दी गई डॉक्यूमेंट लिस्ट की ओरिजनल कॉपी और उसकी फोटो कॉपी के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचे और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article