JEE Main Session 2 Result 2023: बिग न्यूज! इस समय वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आएगा जेईई मेंस रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
JEE Main Session 2 Result 2023: बिग न्यूज! इस समय वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आएगा जेईई मेंस रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
JEE Main Session 2 Result 2023 Direct Link
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 19 अप्रैल को जेईई मेन की अंतरिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक का समय दिया गया था। वहीं 24 अप्रैल की शाम फाइनल आंसर की (JEE Main Session 2 Final Answer Key 2023 PDF) जारी कर दिया गया है। जेईई मेन सीजन 2 के संभावित कटऑफ की बात करें, तो साल 2022 में कटऑफ 87.89 प्रतिशत से बढ़कर 88.4 प्रतिशत हो गया था। ऐसे में उम्मीद है कि, इस बार भी कटऑफ में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन एडवांस एग्जाम के लिए पात्र होंगे। वहीं जेईई मेन एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला ले सकते हैं। उम्मीदवारों से इस बात का अनुरोध है कि इस लाइव ब्लॉग के संपर्क में रहें, जेईई मेन रिजल्ट घोषित होते ही यहां सबसे पहले इस बारे में सूचना दी जाएगी।
