प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025, आयोग ने जारी की होम साइंस विषय की प्रोविजनल लिस्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत होम साइंस विषय के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत होम साइंस विषय के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 6 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। वहीं पंजाबी विषय के पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम स्वरुप संबंधित सेवा नियम अनुसार तथा विज्ञापित पदों के दृष्टिगत उक्त परीक्षा के अंतर्गत न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025

आयोग सचिव ने बताया कि होम साइंस विषय हेतु जारी यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।

End of Feed