Latest Sarkari Naukri 2023: इस हफ्ते रेलवे, बैंकिंग समेत इन सेक्टर में आई नौकरी, जल्द कर लें आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 21, 2023, 09:39 AM IST

Latest Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने का बे​हतरीन अवसर आया है, जानें इस हफ्ते की शुरुआत में कहां कहां निकली है सरकारी जॉब व किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

Latest Government Jobs Notification 2023 : सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर आया है, क्योंकि देश के नामी सेक्टर में सरकारी जॉब के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं, इनमें बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, झारखंड व राजस्थान लोक सेवा आयोग, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और रेलवे जैसे बड़े सेक्टर शामिल हैं।

top jobs latest sarkari naukri

इस हफ्ते की सरकारी नौकरी (image - canva)

IBPS Recruitment 2023 - आईबीपीएस के जरिये सरकारी नौकरी

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (सीआरपी पीओ/एमटी 2023) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (आईबीपीएस एसओ 2023) के चयन हेतु भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण आज 21 अगस्त को बंद कर देगा। IBPS के जरिये निकलने वाली नौकरी का इंतजार हजारों युवा करते हैं, ऐसे में मौका हाथ से न जाने दें, जल्द ibps.in के माध्यम से आवेदन करें।

End of Feed