KVS TGT PGT PRT Result 2023, KVS Result 2023 Date: केवीएस रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
KVS Result 2023
KVS Exam Date 2023: कई चरणों में हुई परीक्षा
केवीएस की ओर से टीजीटी, पीजीटी व पीआरटी परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 9 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इन आपत्तियों पर विचार के बाद केवीएस टीजीटी पीजीटी व पीआरटी की फाइनल आंसर-की (KVS TGT PGT PRT Final Answer Key 2023) जारी की जाएगी।
KVS Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केवीएस टीजीट, पीजीटी व पीआरटी का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी करेगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी केवीएस की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download KVS TGT PGT and PRT Result 2023
- केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर केवीएस टीजीटी पीजीटी व पीआरटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिशि सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। यह इंटरव्यू अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस प्रक्रिया के जरिए 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
