एजुकेशन

NEET PG Scorecard 2023: जारी हुआ नीट पीजी स्कोर कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 26, 2023, 02:58 PM IST

NEET PG 2023, NEET PG Scorecard 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज की ओर से नीट पीजी स्कोर कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET PG Scorecard 2023

Photo : iStock

NEET PG 2023, NEET PG Scorecard 2023: नीट पीजी स्कोर कार्ड का इंतजार स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज ने नीट पीजी स्कोर कार्ड (NEET PG 2023 Scorecard) आज यानी 26 मार्च को जारी कर दिया है। करियर 360 रिपोर्ट के अनुसार, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी किया गया है।अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा 5 मार्च को 2023 को 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 14 मार्च को जारी किए गए। बता दें कि इस साल नीट पीजी परीक्षा में 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने आज परीक्षा का स्कोर कार्ड भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

NEET PG Scorecard 2023: डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट पीजी स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। हालांकि एनबीईएमएस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि NEET PG स्कोरकार्ड कल यानी 25 मार्च 2023 को जारी किया जाना था लेकिन देरी की वजह से इसे आज 26 मार्च को जारी होने की संभावना जताई जा रही थी।

How to download NEET PG Scorecard 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • फिर नीट पीजी स्कोर कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Direct Link - NEET PG Scorecard 2023NEET PG 2023: कब होगी काउंसलिंग

नीट पीजी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई में शुरू किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article