एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Result 2023: कल जारी होगा बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट, वेबसाइट पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 26, 2023, 08:52 AM IST

BPSC 68th Prelims Result 2023 Date and Time: बीपीएसससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को किया गया था।

Image

BPSC 68th Prelims Result 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Result 2023, BPSC 68th Prelims Result 2023 Date and Time: बीपीएससी 68 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन इस साल 12 फरवरी को किया गया। जिसके बाद से अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लगभग 800 केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी और फाइनल आंसर-की 4 मार्च 2023 को जारी कर दी गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल परीक्षा में 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

BPSC 68th Prelims Result 2023 Date: कल जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट कल यानी 27 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download BPSC 68th Prelims Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 68th Main Exam 2023: कब आएगा फाइनल रिजल्ट

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अक्टूबर में जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article