KVS Class 1 Admission 2023 के लिए आज आखिरी मौका है क्योंकि केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज शाम 7 बजे तक एस आवेदन विंडो को बंद कर देगा, जिसके माध्यम से केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाई किया जा सकता है। ऐसे में छात्र के माता-पिता और अभिभावकों को जल्द से जल्द यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है।
KVS Class 1 Admission 2023
माता-पिता और अभिभावक ध्यान दें कि पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रथम अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची (1st provisional select and waitlist of registered candidates) की घोषणा 20 अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और चयनित सूची के पात्र उम्मीदवारों का प्रवेश 21 अप्रैल, 2023 को होगा।
नोट कर लें कि शाम 7 बजे के बाद कोई भी ऑनलाइन आवेदन तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा, हालांकि केवीएस इस अंतिम तिथि को बढ़ा भी सकता है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। KVS कक्षा 1 के लिए पंजीकरण 27 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था।
ऐसे करें अपने बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन
- ksvangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 1 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
- वेबसाइट खुलने के बाद रजिस्टर करें और ऑनलाइन आवेदन भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
इस डायरेक्ट लिंक से करें केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाई KVS Class 1 Admission Direct Link to Apply
कितनी होनी चाहिए उम्र
केवीएस कक्षा 1 के लिए आवेदन करने के लिए, बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 तक न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। माता-पिता और अभिभावकों को समय पर आवेदन जमा करना आवश्यक है। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "केवी द्वारा जांच के समय आवेदन पत्र में गलत और भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।"
