एजुकेशन

CSIR UGC NET 2023: यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, csirnet.nta.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 17, 2023, 12:58 AM IST

CSIR UGC NET 2023 Registration Last Date: यूजीसी नेट परीक्षा के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in की मदद से जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के स्टेप्स को भी चेक किया जा सकता है। 17 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन खत्म होने जा रहे हैं।

Image

CSIR UGC NET 2023

CSIR UGC NET 2023 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 17 अप्रैल को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो जाएंगे। यूजीसी नेट के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 करेक्शन विंडो 19 अप्रैल को एक्टिव हो जाएगी और उम्मीदवारों के पास आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय होगा।

CSIR UGC NET 2023 परीक्षा 6 से 8 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। यहां पर यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स को भी चेक कर सकते हैं।

सीएसआईआर नेट 2023: आवेदन करने के स्टेप्स

UGC NET की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर सीएसआईआर नेट दिसंबर 2022-जून 2023 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

CSIR UGC NET 2023 UGC NET के लिए आवेदन करने का यह अंतिम मौका है इसलिए उम्मीदवार बिना देर किए csirnet.nta.nic.in पर तुरंत आवेदन कर दें।

इसके अलावा दिसंबर साइस का परिणाम जारी होने के साथ, यूजीसी नेट 2023 जून साइकिल परिणाम घोषित करने के लिए सभी की निगाहें एनटीए पर हैं। परीक्षाएं जून में कराए जाने की संभावना है। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित की जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article