एजुकेशन

Karnataka SSLC 2023: जारी हुई कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 17, 2023, 10:38 AM IST

Karnataka SSLC 2023 Answer Key: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, केएसईएबी ने आज, 17 अप्रैल, 2023 को कर्नाटक एसएसएलसी 2023 आंसर की जारी की है। उम्मीदवार मार्च-अप्रैल 2023 परीक्षाओं के लिए अपनी एसएसएलसी आंसर की यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

Image

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा की आंसर की 2023

Karnataka School Examination and Assessment Board, KSEAB Karnataka SSLC 2023 Answer key जारी हो गई है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने मार्च-अप्रैल 2023 परीक्षाओं के लिए एसएसएलसी आंसर की जारी की है, केएसईएबी द्वारा जारी इन आंसर की को इच्छुक छात्र kseab.karnataka.gov.in से चेक कर सकते हैं।

कर्नाटक एसएसएलसी 2023 परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 15 अप्रैल, 2023 तक किया गया था।

Karnataka SSLC 2023 Answer Key कैसे करें चेक

  • सबसे पहले kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर SSLC March April 2023 Key Answers and Objections लिंक पर क्लिक करें।
  • SSLC Answer Key 2023 पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • आंसर की देखें और इसे डाउनलोड कर लें।

21 अप्रैल से शुरू होगी मूल्यांकन प्रक्रिया

छात्र KSEAB कक्षा 10 आंसर की 2023 के खिलाफ आपत्तियां भी उठा सकते हैं। बोर्ड 21 अप्रैल को मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2022-23 31 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

आपत्ति करने का भी मिला है मौका

Karnataka SSLC 2023 Answer Key जारी होते ही आपत्ति लिंक को भी आधिकारिक साइट पर एक्टिव कर दिया गया है, जो छात्र आंसर की से संतुष्ट नहीं है वे यहां दिए गए लिंक से आपत्ति कर सकेंगे। बता दें, आपत्ति करने के लिए आपके पास पुख्ता सबूत होना जरूरी है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article