Kendriya Vidyalaya Admission 2024: देश के टॉप स्कूलों में शामिल केंद्रीय विद्यालय में हर साल एडमिशन के लिए लंबी लाइन लगती है। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक मुख्य रूप से चलता है। इसके अलावा यहां बाल वाटिका श्रेणी में भी दाखिला दिया जाता है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने का खर्चा (KVS Fees) कितना आता है और यहां एडमिशन कैसे होता है। इन सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024
केंद्रीय विद्यालाय में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं। यहां कक्षा एक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वालों को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से सीटे अलॉट की जाती है। आइए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने का तरीका और फीस की डिटेल्स जानते हैं।
KVS Admission 2024 कैसे मिलता है एडमिशन
केंद्रीय विद्यालय में मुख्य रूप से कक्षा 1 में दाखिला होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वाले अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार करना होता है। रिजल्ट कई चरणों में जारी होता है। इसमें क्षेत्र के अनुसार, आवेदन करने का मौका मिलता है। वहीं, कक्षा 2 से 12वीं तक ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी कारणवश सीटें खाली रहती हैं तो दाखिला ले सकते हैं।
Kendriya Vidyalaya Fee Structure: कितनी भरनी होती है फीस?
| फीस का प्रकार | फीस की रकम |
| एडमिशन फीस | 25 रुपये |
| री-एडमिशन फीस | 100 रुपये |
| ट्यूशन फीस 9वीं और 10वीं (लड़कों) | 200 रुपये प्रतिमाह |
| ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों) | 300 रुपये प्रति माह |
| ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (साइंस स्ट्रीम के लड़कों) | 400 रुपये प्रति माह |
| 400 रुपये प्रति माह | 150 रुपये |
| विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए | 500 रुपये प्रति माह |
Navodaya Vidyalaya Admission Process and Fee Structure यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
KVS Admission Age Limit: कितनी चाहिए उम्र?
| क्लास | उम्र कितनी होनी चाहिए |
| क्लास 1 | कम से कम 6 साल और 8 साल से कम |
| क्लास 2 | कम से कम 7 साल और 9 साल से कम |
| क्लास 3 | कम से कम 8 साल और 10 साल से कम |
| क्लास 4 | कम से कम 8 साल और 10 साल से कम |
| क्लास 5 | कम से कम 9 साल और 11 साल से कम |
| क्लास 6 | कम से कम 10 साल और 12 साल से कम |
| क्लास 7 | कम से कम 11 साल और 13 साल से कम |
| क्लास 8 | कम से कम 12 साल और 14 साल से कम |
| क्लास 9 | कम से कम 13 साल और 15 साल से कम |
| क्लास 10 | कम से कम 14 साल और 16 साल से कम |
केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से जारी नियम के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन लेने वाले छात्रों के उम्र की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी। हालांकि, केवीएस ने लिखा है कि 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। बाल वाटिका वर्ग के लिए अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
