एजुकेशन

DU PG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आवेदन आज से, 13,500 सीटों के लिए du.ac.in पर होगा रजिस्ट्रेशन

DU PG Admission 2024 Application Form Date (दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे ले): डीयू में पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश शुरू हो रहे हैं, इच्छुक उम्मीदवार या छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर एडमिशन की जानकारी देख सकते हैं। बता दें, इस बार पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन की 13,500 सीटों को भरा जा सकता है।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से शुरू हुए आवेदन

DU PG Admission 2024 Application Form Date (दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन कैसे मिलता है): दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। डीयू में पीजी प्रवेश शुरू हो रहे हैं।इच्छुक उम्मीदवार या छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर एडमिशन की जानकारी देख सकते हैं। बता दें, इस बार पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन की 13,500 सीटों को भरा जा सकता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन कैसे मिलता है, DU PG Admission 2024 CSAS

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल पीजी सीटों में से 50 प्रतिशत सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि शेष सीटें उम्मीदवारों की पिछली शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर दिया जा सकता है।

डीयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण कैसे करें, DU PG Admission 2024 How to Register

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए चरण, डीयू पीजी आवेदन कैसे करें?

  • DU CSAS आधिकारिक पोर्टल - du.ac.in.2 पर जाएं।
  • “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • "रजिस्टर" विकल्प पर क्लिक करें।
  • पासवर्ड बनाएं
  • ईमेल आईडी और फोन नंबर सत्यापित करें व सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिर में “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रोसेस, DU PG Admission 2024 Process

दिल्ली विश्वविद्यालय 2024 25 एडमिशन प्रोसेस कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) या admission.uod.ac.in/?PG-Admissions पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, डीयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए मेरिट सूची जारी करेगा। यह मेरिट सूची सीयूईटी पीजी स्कोर और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर तैयार की जाएगी।

कैसे तैयार होता है डीयू पीजी का कट-ऑफ, DU PG Admission 2024 Cut-off

डीयू पीजी कट-ऑफ निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है जैसे

  • सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के कठिनाई का स्तर
  • यूनिवर्सिटी में उपलब्ध सीटों की संख्या
  • छात्रों द्वारा प्राप्त औसत स्कोर इत्यादि।

DU PG Admission 2024 Application Form लिंक जल्द ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा, उसके बाद DU PG Admission 2024 Application Form Last Date की भी जानकारी आ जाएगा। हालांकि आप DU PG Admission 2024 Last Date to Apply के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी बने रहे सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article