एजुकेशन

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें कितनी होती है एक साल की फीस

Kendriya Vidyalaya Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। बेहद कम फीस के साथ अच्छी शिक्षा का रिकॉर्ड इस स्कूल के नाम है। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने वाली लड़कियों को कक्षा 1 से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिलती है। इस स्कूल में एक साल की फीस कितनी होती है यहां देख सकते हैं।

Image

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

Kendriya Vidyalaya Admission 2024: देश के टॉप स्कूलों में शामिल केंद्रीय विद्यालय में हर साल एडमिशन के लिए लंबी लाइन लगती है। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक मुख्य रूप से चलता है। इसके अलावा यहां बाल वाटिका श्रेणी में भी दाखिला दिया जाता है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने का खर्चा (KVS Fees) कितना आता है और यहां एडमिशन कैसे होता है। इन सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालाय में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं। यहां कक्षा एक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वालों को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से सीटे अलॉट की जाती है। आइए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने का तरीका और फीस की डिटेल्स जानते हैं।

KVS Admission 2024 कैसे मिलता है एडमिशन

केंद्रीय विद्यालय में मुख्य रूप से कक्षा 1 में दाखिला होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वाले अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार करना होता है। रिजल्ट कई चरणों में जारी होता है। इसमें क्षेत्र के अनुसार, आवेदन करने का मौका मिलता है। वहीं, कक्षा 2 से 12वीं तक ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी कारणवश सीटें खाली रहती हैं तो दाखिला ले सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Fee Structure: कितनी भरनी होती है फीस?

फीस का प्रकारफीस की रकम
एडमिशन फीस25 रुपये
री-एडमिशन फीस100 रुपये
ट्यूशन फीस 9वीं और 10वीं (लड़कों)200 रुपये प्रतिमाह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों)300 रुपये प्रति माह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (साइंस स्ट्रीम के लड़कों)400 रुपये प्रति माह
400 रुपये प्रति माह150 रुपये
विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए500 रुपये प्रति माह
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने वाली लड़कियों को कक्षा 1 से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिलती है। हालांकि, उन्हें कंप्यूटर फीस देना होता है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए ट्यूशन फीस शून्य है। वहीं, आर्मी ऑफिसर या किसी दिव्यांग छात्र से फीस नहीं लिया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार के लिए भी मुफ्त शिक्षा की सुविधा है।

Navodaya Vidyalaya Admission Process and Fee Structure यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

KVS Admission Age Limit: कितनी चाहिए उम्र?

क्लासउम्र कितनी होनी चाहिए
क्लास 1कम से कम 6 साल और 8 साल से कम
क्लास 2कम से कम 7 साल और 9 साल से कम
क्लास 3कम से कम 8 साल और 10 साल से कम
क्लास 4कम से कम 8 साल और 10 साल से कम
क्लास 5कम से कम 9 साल और 11 साल से कम
क्लास 6कम से कम 10 साल और 12 साल से कम
क्लास 7कम से कम 11 साल और 13 साल से कम
क्लास 8कम से कम 12 साल और 14 साल से कम
क्लास 9कम से कम 13 साल और 15 साल से कम
क्लास 10कम से कम 14 साल और 16 साल से कम

केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से जारी नियम के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन लेने वाले छात्रों के उम्र की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी। हालांकि, केवीएस ने लिखा है कि 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। बाल वाटिका वर्ग के लिए अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article