KSET 2023 Admit Card Download: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए ने आज 2 जनवरी, 2024 को केएसईटी 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
केएसईटी 2023 एडमिट कार्ड
बता दें, Karnataka State Eligibility Test के लिए हर साल सौकड़ो उम्मीदवार आवेदन करते व परीक्षा में भाग लेते हैं।
KSET 2023 Exam - केएसईटी परीक्षा तिथि
केएसईटी परीक्षा 13 जनवरी 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। KSET 2023 परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपरों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (objective type Multiple-Choice Questions) शामिल होंगे।
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए द्वारा जारी कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का चरण
- KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध KSET 2023 admit card link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार को परीक्षण पुस्तिका के साथ प्रदान की गई ऑप्टिकल मार्क्स रीडर (Optical Marks Reader) शीट पर पेपर- I और पेपर- II के प्रश्नों के उत्तर अंकित करने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं हैं।
