कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल हुआ जारी, नंबर बढ़ाने के लिए भर सकते हैं फॉर्म

KSEAB Announced Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026: KSEAB ने आज 2nd PUC परीक्षा 2026 के नतीजे karresult.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर घोषित किए। इस अपडेट के साथ कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल भी जारी कर दिया गया।

KSEAB Announced Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज, 9 अप्रैल, 2026 को कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट karresult.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपने नतीजे, टॉपर्स की सूची और परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। इस अपडेट के साथ कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 के शेड्यूल भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा वे उम्मीदवार दे सकते हैं, जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। जानें परीक्षा कब से कब तक है?

Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026

कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल हुआ जारी

कर्नाटक बोर्ड ने आगामी PUC परीक्षा-2 का शेड्यूल किया जारी, इसके अनुसार परीक्षा (Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026) 30 अप्रैल से 13 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने एक या एक से ज्यादा विषयों में सफलता हासिल नहीं की है, या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे परीक्षा-2 में शामिल होने के पात्र हैं।

End of Feed