Karwa Chauth Delhi NCR School Holiday: आज यानी 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व सुखी दांपत्य और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए व्रत (Karwa Chauth School Holiday Or Not) रखती हैं। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या करवा चौथ पर स्कूल बंद रहेंगे। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में करवा चौथ के अवसर पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं।
Karwa Chauth Delhi NCR School Holiday: क्या आज करवा चौथ पर दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या नहीं
UP School Karwa Chauth Holiday: क्या यूपी में करवा चौथ की छुट्टी है
बता दें करवा चौथ आज यानी 29 अक्टूबर 2026 को है। उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के कैलेंडर में 29 अक्टूबर को करवा तौथ की छुट्टी है। हालांकि छात्रों से अनुरोध है कि सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें।
Noida School Karwa Chauth Holiday: नोएडा के स्कूल में करवा चौथ की छुट्टी है या नहीं
नोएडा के स्कूलों की बात करें तो यहां कई स्कूलों में आज यानी 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के अवसर पर छुट्टी है। वहीं कई विद्यालयों में हाफ डे होगा। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि सटीक जानकारी के लिए एक बार विद्यालयों में कॉल करके कंफर्म कर सकते हैं।
Ghaziabad School Karwa Chauth Holiday: गाजियाबाद के स्कूल में करवा चौथ की छुट्टी है या नहीं
वहीं गाजियाबाद के स्कूलों की बात करें तो यहां भी आज यानी 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूल कॉलेज हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें: राजस्थान सेकेंड ग्रेड गणित विषय का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Delhi School Karwa Chauth Holiday: क्या करवा चौथ पर दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो दिल्ली सरकार की ओर से जारी 2026 के कैलेंडर में 29 अक्टूबर 2026 को छुट्टी है। ऐसे में राजधानी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज करवा चौथ के अवसर पर बंद रहेंगे।
