एजुकेशन

Karnataka Bandh School Closed: क्या है कर्नाटक बंद? स्कूल, कॉलेज बंद करने के आधिकारिक फैसले का इंतजार, जानें पूरा मामला

Karnataka Bandh Latest News in Hindi: कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा कल 29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया जाना है। कर्नाटक बंद से टैक्सियों और सार्वजनिक परिवहन सहित लगभग सभी सरकारी और निजी सेवाओं पर असर पड़ेगा। जानें कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित, स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं?

Image

कर्नाटक बंद

Karnataka Bandh Latest News in Hindi : कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा कल 29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया जाना है। कर्नाटक बंद से टैक्सियों और सार्वजनिक परिवहन सहित लगभग सभी सरकारी और निजी सेवाओं पर असर पड़ने का अनुमान है। इसका असर स्कूल कॉलेज पर भी रहेगा। स्कूल और कॉलेज के कल बंद रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का स्कूलों और कॉलेजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस बारे में हो सकता है देर शाम तक कोई आधिकारिक खबर आ जाए। बता दें सरकारी अधिकारी निर्णय लेने से पहले स्थिति का आकलन करेंगे, जिसके बाद स्कूल बंद पर खबर आएगी।

तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में राज्यव्यापी बंद की घोषणा की गई है। कर्नाटक बंद (Karnataka Closed) के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 29 सितंबर को ओला और उबर जैसी कैब सेवाएं निलंबित कर दी जाएंगी। परिणामस्वरूप, आम जनता के लिए दिन भर यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। राज्य में स्कूल और संस्थान आधिकारिक घोषणा के बाद ही बंद होंगे।

ऑनलाइन क्लासेज पर हो रहा विचार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई निजी स्कूल कर्नाटक बंद के दिन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। ध्यान रहे, यदि कोई अपडेट नहीं आता है, तो स्कूल या कॉलेज में संपर्क करके School Holiday के बारे में जरूर पता करें।

क्या है मामला

तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में 2,000 से अधिक कन्नड़ समर्थक समूहों ने शुक्रवार (29 सितंबर) को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। कन्नड़ संगठनों के एक प्रमुख संगठन 'कन्नड़ ओक्कुटा' ने राज्य सरकार को इसे कम करने के उपायों के खिलाफ चेतावनी दी है। पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि कर्नाटक बंद पूरे राज्य में लागू होगा और इस दौरान राजमार्गों, टोल गेटों, रेल सेवाओं और हवाई अड्डों को भी बंद करने की कोशिश की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article