Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024: जारी हो गया कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 का रिजल्ट, यह रहा डायरेक्ट लिंक

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Declared: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 रिजल्ट 2024 अपनी आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Announced: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) 3 परीक्षा रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट यानी karresults.nic.in पर जाकर अपने संबंधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 देख सकेंगे।

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 का रिजल्ट

कर्नाटक 2 PUC परीक्षा 2024 का आयोजन 25 जून से 5 जुलाई 2024 के बीच 248 परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

End of Feed