Kargil Vijay Diwas Anchoring Script In Hindi 2025 (कारगिल विजय दिवस पर मंच का संचालन कैसे करें): आज का दिन प्रत्येक भारवासी के लिए गर्व का (Kargil Vijay Diwas Anchoring Script) दिन है। आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 26 साल पूरे हो गए है। आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना के जांबाजों ने कारगिल की पहाड़ियों पर अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी और शौर्य के बल पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए भारत माता का परचम (Kargil Vijay Diwas Anchoring Script In Hindi) लहराया था। गर्व से भरा यह दिन भारतीय सेना के शौर्य की कहानी कहता है। यह युद्ध करीब 60 दिन से ज्यादा चला था। इसमें करीब 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 527 जवान शहीद हुए थे और 13000 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है।
Kargil Vijay Diwas Anchoring Script In Hindi 2025: कारगिल विजय दिवस पर कुछ इस तरह करें मंच से एंकरिंग,
इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निब्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कारगिल विजय दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं।
Kargil Vijay Diwas Anchoring Script 2025: कुछ इस तरह करें मंच का संचालन
यदि आप कारगिल विजय दिवस पर एंकरिंग करने या मंच का संचालन करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि मंच पर पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच गुंजायमान हो जाए तो इसकी शुरुआत भारत माता के इन शानदार कोट्स से करें।
“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।”
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
सहासी सैनिकों को सलाम
देश और देशवासियों के लिए
अपने प्राणों की आहुति देने वाले
साहसी भारतीय सैनिकों को सलाम।
कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं!
जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है,
अपने खून से जिन्होंने जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है।
जय हिन्द!
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Kargil Vijay Diwas 2025
सह एंकर: आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह एक गर्व, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। आज ही के दिन भारत माता के जांबाजों ने पाकिस्तानी सेना को धराशायी करते हुए कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। आज हम उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।Kargil Vijay Diwas Anchoring Script: कार्यक्रम की शुरुआत
धन्यवाद! अब मैं मुख्य अतिथि से अनुरोध करूंगा कि वह मंच पर आकर दीप प्रज्वलित करें और कार्यक्रम का शुभारंभ करें।
(दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के बाद)
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमारे पर कई देशभक्ति से भरे प्रदर्शन और प्रेरक भाषण है। तो बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं। एक बार फिर कारगिल विजय दिवस की सभी देशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं।
Kargil Vijay Diwas Anchoring Script In Hindi: इस बात का रखें ध्यान
कारगिल विजय दिवस पर मंच संचालन के दौरान आपकी भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। स्क्रिप्ट में कारगिल विजय दिवस की शौर्यगाथा को जरूर शामिल करें। भारत माता के उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्होंने देश की संप्रभुता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया।
