JSSC Matric Level Exam 2023: जारी हुआ झारखंड मैट्रिक लेवल एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JSSC Matric Level Exam 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jmlccerecruitment.com पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JSSC Matric Level Exam 2023, Jharkhand Matric Level Admit Card 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JSSC JMLCCE 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 20 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jmlccerecruitment.com पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

JSSC Matric Level Admit Card 2023

JSSC Matric Level Admit Card 2023

JSSC Matric Level Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा

आयोग द्वारा मैट्रिक लेवल प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को रांची जिला में अवस्थित केंद्र पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। पहले पेपर (भाषा ज्ञान) में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान) में 100 सवाल और तीसरे पेपर (सामान्य ज्ञान) में 120 अंकों के 120 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

End of Feed