JSSC CGL Admit Card 2024 Download: जेएसएससी सीजीएल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (नियमित व बैकलॉग) का एडमिट कार्ड (JSSC CGL Admit Card 2024) आज यानी 17 सितंबर को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JSSC CGL Admit Card 2024
JSSC CGL Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
जेएसएससी सीजीएल एग्जाम का आयोजन 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download JSSC CGL Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC CGL Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो जेएसएससी सीजीएल पेपर 1 में कुल 360 अंकों के 120 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जबकि, पेपर 2 में 300 अंकों के 100 सवाल और पेपर 3 में 450 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
