JoSAA Counselling 2026: दो जून से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग, बीटेक एडमिशन के लिए तैयार कर लें 8 डाॅक्यूमेंट्स

JoSAA Counselling 2026 begins from 2 June: इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड के लिए जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2026) 2 जून से शुरू होगी। एडमिशन और काउंसलिंग के लिए छात्रों को कुछ डाॅक्यूमेंट्स तैयार करने होंगे।

JoSAA Counselling 2026 Schedule: देश के टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हर साल IITs, NITs, IIITs और GFTIs में BTech एडमिशन व अन्य कोर्सेस के लिए जोसा काउंसलिंग होती है। बता दें कि 2 जून से काउंसलिंग की यह प्रक्रिया शुरू होगी। जोसा काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन प्रोसेस को सही तरीके से पूरा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। इनमें कुल 8 प्रमुख दस्तावेज होते हैं, जो काउंसलिंग के दौरान जरूरी हैं। यहां हम बात करेंगे कि आपको कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने हैं।

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग

बता दें कि जोसा काउंसलिंग के माध्यम से IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में सीटों का आवंटन होता है। जोसा के 6 राउंड में सीट अलाॅटमेंट का प्रोसेस पूरा होता है। इसके हर राउंड में छात्रों की रैंक, पसंद और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और ब्रांच दी जाती है, जिससे उनका BTech में एडमिशन होता है।

End of Feed