JoSAA 2024 Counseling: कितनी है जोसा काउंसलिंग की फीस, देखें कौन से IITs, NITs और IIITs में होगा एडमिशन

IITs NITs and IIITs Admission 2024: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद अब टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए JoSAA Counselling की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके माध्यम से टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIITs) में एडमिशन होगा।

IITs NITs and IIITs Admission 2024: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। JEE मेन्स और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद JoSAA Counselling में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JoSAA Counselling की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा। जोसा काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन से पहले देश के टॉप IITs, NITs और IIITs के बारे में जान लें। साथ ही जोसा काउंसलिंग में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को सीट स्वीकर करने के लिए कितनी फीस देनी होगी ये जरूर जान लें।

JoSAA Counselling 2024 (1)

जोसा काउंसलिंग 2024

JoSAA Counselling 2024: क्या है जोसा काउंसलिंग?

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIITs) में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग का आयोजन होता है। जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद इसका आयोजन सीट अलॉटमेंट के लिए होता है। इसमें JEE Advanced Score के आधार पर टॉप कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।

End of Feed