JMI Admission 2023: जामिया के डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से डायरेक्ट करें रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 09:12 PM IST

JMI Admission 2023, jmi.ac.in: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने डिस्टेंस और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में दाखिला हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बीए, बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, एम ए (पॉलिटिकल), एमए (हिस्ट्री) समेत अन्य विषयों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

JMI Admission 2023, jmi.ac.in: जामिया मिलिया इस्लामिया से यूजी पीजी कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JMI Admission 2023) खबर है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने डिस्टेंस और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में दाखिला हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी (JMI Admission 2023 Prospectus) कर दियाहै। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजी और पीजी कोर्सेज, जो ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड पर आयोजित किए जाते हैं, उसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा (Jamia Admission 2023) सकते हैं।

Jamia Admission 2023

Jamia Admission 2023: ऑनलाइन व डिस्टेंस कोर्स के लिए आवेदन शुरू

इस पंजाकरण प्रक्रिया के तहत आप बीए, बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, एम ए (पॉलिटिकल), एमए (हिस्ट्री), एमए (उर्दू), एमए (इंग्लिश), एमए (हिंदी), एमएस (सोशोलॉजी) और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व सोशियोलॉजी में पीजी कोर्सेज के लिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed