JKPSC KAS Result 2022: जारी हुआ जेकेपीएससी केएस रिजल्ट, jkpsc.nic.in पर चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 20, 2023, 12:53 PM IST

JKPSC KAS Result 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JKPSC KAS Result 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेकेपीएससी रिजल्ट 2022 (JKPSC KAS Result 2022) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

JKPSC KAS Result 2022

JKPSC KAS Result 2022

JKPSC KAS Exam 2022: इतने अभ्यर्थी रहे सफल

आयोग की ओर से संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसमें, 20790 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक और फिर इंटरव्यू 5 दिसंबर से 19 जनवरी तक आयोजित किया गया। इंटरव्यू के बाद अब मेडिकल टेस्ट के लिए 187 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

End of Feed