JKCET Result 2024: जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, कृष्णा अरुण को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

JKCET Result 2024 Declared: जम्मू कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (JKBOPEE) की तरफ से जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jkbopee.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जररूत होगी।

JKCET Result 2024 Declared

JKCET 2024 का रिजल्ट जारी

जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम की ओर से जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जून 2024 को हुआ था। इस परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इस परीक्षा में कृष्णा अरुण मंगोत्रा ने 112.5 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट आगे देख सकते हैं।

End of Feed