JKBOSE 10th Result OUT : जम्मू-कश्मीर बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, jkbose.nic.in से करें डाउनलोड

JKBOSE 10th Out: जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 14 जनवरी को क्लास 10th विंटर जोन एनुअल रिजल्ट जारी कर दिये गए हैं। स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्लास 12 के रिजल्ट 2 बजे के आसपास जारी होंगे।

JKBOSE 10th Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 2025 सेशन के विंटर जोन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए 14 जनवरी को क्लास 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के नोटिफिकेशन और लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लास 12 के नतीजे दोपहर लगभग 2 बजे जारी होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को 12वीं के परिणाम के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा। सर्वर पर ज्यादा लोड ना हो इसलिए दोनों परीक्षा परिणामों के बीच में 3-4 घंटे का अंतर रखा गया है।

JKBOSE 10th result

JKBOSE 10th result

छात्रों के लिए सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से ही रिजल्ट डाउनलोड करें और व्यक्तित जानकारी की सुरक्षा के लिए अनिधिकृत वेबसाइटों से बचें। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 की शीतकालीन परीक्षा 6 नवंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक आयोजित की गई थीं।

End of Feed