जारी होने जा रहा जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

जम्मू और कश्मीर बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

जेके बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (JKBOSE Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, ह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (JKBOSE Class 10th 12th Result 2024) डाउलनोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JKBOSE 10th 12th Result 2024

JKBOSE 10th 12th Result 2024

JKBOSE 10th 12th Result 2024: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

जम्मू और कश्मीर बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 3 अप्रैल 2024 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी नंबर हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed