Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, चेक करें डायरेक्ट Link

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज, 15 अक्टूबर 2026 को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाना निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि इसे समय रहते डाउनलोड कर लें और इसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच जरूर करें।

झारखंड टीईटी एडमिड कार्ड

झारखंड टीईटी एडमिड कार्ड

कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

अभ्यर्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या झारखंड परीक्षा पोर्टल jacexamportal.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट निकालना जरूरी है।

End of Feed