Jharkhand Special teacher Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने विशेष सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये इंटरमीडिएट व स्नातक प्रिशिक्षत विशेष सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ झारखंड के मूल निवासियों के लिए ही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
JSSC Special teacher Vacancy 2025
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक पद
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ उम्मीदवारों के पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही किसी भी श्रेणी में दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड हो। साथ ही भारतीय पुनर्वास परिषद से पंजीकृत भी हो। वेतन की बात करें तो ये 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक होगा।
ग्रेजुएट प्रिशिक्षित विशेष सहायक पद
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत नबंर्स के साथ संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। जो भारतीय पुनर्वास परिषद के साथ रजिस्टर्ड हो। इसके लिए सैलरी 29,200 से लेकर 92,300 रुपये तक होगी।
भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन ? How to apply for JSSC Recruitment 2025
- भर्ती के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग JSSC (https://jssc.jharkhand.gov.in/) की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अब होमपेज पर Notices पर क्लिक करें।
- आपके पास विज्ञापन की एक नई विंडो खुल जाएगी।
- अब इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी एलिजिबिलेटी की जांच कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन के लिए होमपेज पर वापस जाएं और फिर Apply पर क्लिक करें।
- अब आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
