JSSC jail Warder Vacancy : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 9 जनवरी 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 से लेकर 8 फरवरी 2026 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में कोई भी गलती सुधारने के लिए 11 से लेकर 13 जनवरी तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी।
JSSC Jail warder Vacancy 2025:
जेल वार्डर की भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या फिर संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं रखी गई है। 10वीं पास युवाओं के लिए इस भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की गई है।
