High court Jobs: ग्रेजुएट के लिए हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80 हजार रुपये महीने, तुरंत कर दें अप्‍लाई

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में क्लर्क और असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। झारखंड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट assistant.jhc.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन का तरीका यहां देख सकते हैं।

Jharkhand High Court Recruitment 2024: ग्रेजएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से असिस्टेंट या क्लर्क के पदों पर भर्ती (Jharkhand HC Clerk Vacancy 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 410 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां झारखंड के सिविल कोर्ट में होने वाली हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन की डिग्री रखते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट assistant.jhc.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन का तरीका यहां देख सकते हैं।

Jharkhand HC Jobs.

झारखंड हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी

Jharkhand HC Recruitment 2024: इन तारीखों का रखें ध्यान

झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए 9 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। आवेदन की आखिरी तारीख बीतने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक वेबसाइट से हट जाएगा। इससे पहले कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

End of Feed