Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check: नोएडा का जेवर एयरपोर्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में ठग इस एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर (Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check) रहे हैं। ऐसे में नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट ने ट्वीट कर लोगों को आगाह किया है। साथ ही सावधार रहने के लिए (Fact Check) कहा है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ अनधिकृत लोगों/एजेंसियों द्वारा हवाई अड्डे पर नौकरी के फर्जी प्रस्ताव/अवसर प्रसारित किए जा रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है।
सभी नौकरी के अवसर केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। http://niairport.in कृपया ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों या एजेंसियों से संपर्क न करें और उन्हें किसी भी प्रकार का भुगतान न करें, जो हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने का दावा करते हैं।
क्या नोएडा एयरपोर्ट पर निकली 2442 पदों पर भर्ती
इस बीच अभ्यर्थी सर्च कर रहे हैं कि क्या नोएडा एयरपोर्ट पर निकली 2442 पदों पर भर्ती निकली है। बता दें इसके लिए नोटिफिकेशन niasjewar.com पर जारी किया गया है। जबकि एजेंसी ने यह साफ किया है कि नौकरी से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट niairport.in पर जारी किया जाएगा।
किसी भी क्वेरी के लिए यहां करें संपर्क
बता दें एयरपोर्ट ने कस्टमर की सहायता के लिए एक एक ईमेल customercare@naiairport जारी किया है। ऐसे में आप इस पर मेल कर इस विज्ञापन से संबंधित पुष्टि कर सकते हैं। यहां आपको कंफर्म हो जाएगा कि ये वैकेंसी फर्जी है या नहीं।
यहां देखें नौकरी का नोटिफिकेशन
यदि आप भी नोएडा एयरपोर्ट में काम करने का सपना देखते हैं तो आप http://niairport.in वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। इस वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। अगर कोई व्यक्ति आपसे नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा मांगे तो उसपर विश्वास न करें। साथ ही इसकी शिकायत तुरंत पास के पुलिस थाने में करें। ऐसे व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
