एजुकेशन

Jharkhand BEd Admit Card 2026: जारी हो गया झारखंड बी.एड परीक्षा का एडमिट कार्ड, परीक्षा से पहले जान लें जरूरी नियम

Jharkhand BEd Admit Card 2026: झारखंड बी.एड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे bedcet.jceceb.org.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Jharkhand BEd Admit Card 2026

Jharkhand BEd Admit Card 2026: झारखंड में बी.एड में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 का एडमिट कार्ड bedcet.jceceb.org.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने BEd सत्र 2026-28 के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बी.एड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में ली जाएगी और इसके लिए राज्यभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Jharkhand BEd Admit Card 2026 Download करने का क्या है तरीका?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां “Candidate Login / Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?

उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी होगी। इसके अलावा परीक्षा की तारीख और समय भी लिखा होगा।

Jharkhand BEd Admit Card 2026

Jharkhand BEd Admit Card 2026

परीक्षा का समय

संभावित रूप से परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जा सकती है। हालांकि इस बारे में जानकारी आपके प्रवेश पत्र में होगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, कैटेगरी या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत JCECEB से संपर्क करने की जरूरत होगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र

पहचान पत्र के तौर पर उम्मीदवार आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को केवल जरूरी स्टेशनरी, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ही साथ रखना चाहिए। बोर्ड ने उम्मीदवारों से परीक्षा के दौरान OMR शीट और परीक्षा निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article