JEECUP Admit Card 2026: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल ने आज यानी 27 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा का हॉल टिकट jeecup.admissions.nic.in से नीचे दिए गए आसान स्टेप और लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन 2 से 9 जून तक किया जाएगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
कैसे करें जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड पर जाएं।
स्टेप 3 - यहां दिए UPJEE Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 5 - इस पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 6 - इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7- अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 8 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा के समय और रिपोर्टिंग टाइम से करीब 1 घंटा या 30 मिनट पहले पहुंचे। साथ ही एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना न भूलें। बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
