JEE Mains Topper 2025: जेईई मेन्स सेशन 1 में आयुष सिंघल ने मारी बाजी, 14 छात्रों को मिला परफेक्ट 100

JEE Mains Result 2025 Topper List: जेईई मेन्स पेपर 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।

JEE Mains Result 2025 Topper List: जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जेईई मेन्स रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (JEE Main Result 2025 Toppers) भी जारी की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां जेईई मेन्स टॉपर 2025 की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

JEE Mains Topper 2025

JEE Mains Topper 2025

JEE Mains Result 2025: लाखों अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

जेईई मेन्स पेपर 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। जेईई मेन्स परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी। सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 13.11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 12.58 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बता दें कि जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम 2025 में 14 छात्रों को 100 स्कोर मिला है।

End of Feed