एजुकेशन

JEE Main Result 2025: जारी हुआ जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट, इस क्लिक से करें चेक

JEE Main Result 2025 Session 1 Link: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो JEE Main की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

Image

JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

JEE Main Result 2025 Session 1 Link: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो JEE Main की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 नवंबर 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी हो गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

JEE Main Result 2025: ऐसे करें चेक

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Update पर क्लिक करें।
  • अब JEE(Main) 2025 - Session 1 Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) और पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए है। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को पेपर I और 30 जनवरी, 2025 को पेपर 2 के लिए आयोजित की गई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article