एजुकेशन

JEE Mains Result 2024: जारी होने जा रहा जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट, जानें कब आएगी आंसर-की

JEE Mains Session 2 Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

Image

JEE Mains Result 2024

JEE Mains Result 2024, JEE Mains Session 2 Result 2024 Expected Date: जेईई मेन्स रिजल्ट का इतंजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम का रिजल्ट (JEE Mains Session 2 Result 2024) अप्रैल में ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना रिजल्ट (JEE Mains Result 2024 Session 2) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 2024 (JEE Mains Result 2024) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Mains Answer Key 2024: कब जारी होगी आंसर-की

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी किए जाने की संभावना है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JEE Mains Result 2024 Date: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जेईई मेन्स रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download JEE Mains Session 2 Result 2024

  • जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड के लिए करें अप्लाई

जेईई मेन्स में सफल अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे बता दें कि जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेश की तारीख बदल दी गई है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अब 27 अप्रैल से 7 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। हालांकि, 10 मई की शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article