एजुकेशन

CUET UG Admit Card 2024: जारी होने जा रहा सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, 15 मई से शुरू होगी परीक्षा

CUET UG Admit Card 2024 Date: सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा के लिए 13,47,618 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है।

Image

CUET UG Admit Card 2024

CUET UG Admit Card 2024, CUET UG City Intimation Slip 2024 Date: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी एग्जाम का एडमिट कार्ड (CUET UG Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET UG Exam 2024 Date: मई में होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी यूजी के लिए इस साल 13,47,618 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। अब सभी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

CUET UG Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

सीयूईटी यूजी एग्जाम की सिटी स्लिप 30 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपेडट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

How to download CUET UG Admit Card 2024

  • सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA CUET UG 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी यूजी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में एडमिशन मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article