JEE Mains Admit Card 2025: जेईई मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains Admit Card 2025: जेईई मेन्स एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी में एडमिशन मिलता है।

JEE Mains Admit Card 2025 Release Date: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) सेशन 1 का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card 2025 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Mains Admit Card 2025

JEE Mains Admit Card 2025

JEE Mains Session 1 Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

जेईई मेन्स पेपर 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी 2025 को 3 बजे से 6:30 बजे तक होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed