शक्ल भी एक, परसेंटाइल भी एक, जुड़वां भाइयों ने JEE Main में किया कमाल

JEE(Main)-2026 Session 1: भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान को JEE-Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में एक जैसे नंबर मिले हैं। महरूफ और मसरूर ने बताया कि उनकी तैयारी का तरीका बहुत ही सीधा था 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'।

JEE(Main)-2026 Session 1: भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान को JEE-Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में एक जैसे नंबर मिले हैं। महरूफ और मसरूर ने बताया कि उनकी तैयारी का तरीका बहुत ही सीधा था 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'। 10वीं क्लास के बाद से ही दोनों भाई कोटा में हैं। दोनों एक ही समय पर पढ़ने बैठते थे और एक ही शेड्यूल फॉलो करते थे।

ANI

Image (x.com/ANI)

JEE(Main)-2026 [Session-I] – Paper-I (B.E/B.Tech) कल 16 फरवरी को की गई। इन नतीजों में भुवनेश्वर के रहने वाले महरूफ और मसरूर अहमद खान नाम के दो जुड़वा भाइयों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों भाइयों ने परीक्षा में ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, कि JEE Main 2026 Session 1 में दोनों के परसेंटाइल भी एक जैसे आए।

End of Feed